ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 4 (2026)
माध्यमिक विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों में अवधारणा-अर्जन एवं उपलब्धि अभिप्रेरणा पर सहकारी शिक्षण तकनीक का प्रभाव
Authors
सरिता कुमारी, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों में अवधारणा-अर्जन एवं उपलब्धि अभिप्रेरणा पर सहकारी शिक्षण तकनीक के प्रभाव का अध्ययन करना था। अध्ययन में मात्रात्मक अनुसंधान उपागम तथा प्रायोगिक अनुसंधान पद्धति का प्रयोग किया गया। पूर्व-परीक्षण-पश्चात-परीक्षण समतुल्य समूह अभिकल्प अपनाया गया। अध्ययन में कक्षा प्ग् के सामाजिक विज्ञान विषय के 75 विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया जिनमें 39 विद्यार्थी नियंत्रण समूह तथा 36 विद्यार्थी प्रायोगिक समूह से संबंधित थे। प्रायोगिक समूह को सहकारी अधिगम आधारित समूह चर्चा, संयुक्त अधिगम, सहयोगात्मक गतिविधियों एवं समस्या-समाधान के माध्यम से शिक्षण दिया गया जबकि नियंत्रण समूह को पारंपरिक व्याख्यान एवं प्रश्नोत्तर पद्धति से शिक्षित किया गया। आकड़ों के विश्लेषण हेतु मैन-व्हिटनी न् परीक्षण का प्रयोग किया गया।परिणामों से स्पष्ट हुआ कि अवधारणा अर्जन के संदर्भ में प्रायोगिक एवं नियंत्रण समूह के बीच सांख्यिकीय रूप से सार्थक अंतर पाया गया (न् = 39ण्00र्0ए त्र दृ3.425ए च त्र ण्001)। प्रायोगिक समूह का माध्य रैंक 27.25 तथा नियंत्रण समूह का 14.13 था जिससे सहकारी शिक्षण तकनीक का अवधारणा अर्जन पर सकारात्मक प्रभाव प्राप्त हुआ हैं। इसके विपरीत उपलब्धि अभिप्रेरणा के संदर्भ में दोनों समूहों के बीच कोई सांख्यिकीय रूप से सार्थक अंतर नहीं पाया गया (न् त्र 140ण्00र्0ए त्र दृ0ण्136ए च त्र ण्892)। अतः अध्ययन से निष्कर्ष निकलता है कि सहकारी शिक्षण तकनीक सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ विकसित करने में उपयोगी है जबकि उपलब्धि अभिप्रेरणा के संदर्भ में इसका प्रभाव इस अध्ययन में सांख्यिकीय रूप से सार्थक नहीं पाया गया। अध्ययन के निष्कर्ष सामाजिक विज्ञान शिक्षकों तथा शिक्षक-प्रशिक्षण संस्थानों के लिए उपयोगी हैं।
Download
Pages:28-33
How to cite this article:
सरिता कुमारी, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा "माध्यमिक विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों में अवधारणा-अर्जन एवं उपलब्धि अभिप्रेरणा पर सहकारी शिक्षण तकनीक का प्रभाव". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 8, Issue 4, 2026, Pages 28-33
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

